श्रद्धालुओं की वैन डिवाइडर से टकराई चालक की मौत, 11घायल:रायबरेली में झपकी आने से हुआ हादसा, तीन को जिला अस्पताल भेजा
रायबरेली के जगतपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा हो गया। चालक को झपकी आने से श्रद्धालुओं से भरी वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि 11 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को पुलिस और एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस की मदद से सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया। काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु महाराष्ट्र के जालना जिले से श्रद्धालु वैन में सवार होकर काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। वैन में गनराज, उनके साले रविंद्र और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। जगतपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के 505 किलोमीटर के पास चालक उमेश (27) को झपकी आ गई। इससे वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित किया हादसे की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सीएचसी जगतपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टर डॉ. लईक अहमद ने चालक उमेश को मृत घोषित कर दिया। उमेश महाराष्ट्र के संभाजीनगर थाना क्षेत्र के पीरबाओडा निवासी मोतीलाल के बेटे थे। तीन घायलों की हालत गंभीर हादसे में घायल केजू (35), रविंद्र (40) और योगिता (36) की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। कार्यवाहक थाना प्रभारी अजय मलिक ने बताया कि हादसे में वैन चालक की मौत हुई है और 11 लोग घायल हुए हैं। तीन घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)