चॉकलेट चोरी कर रहे 2 युवकों को लोगों ने पकड़ा:बिजनौर में देर रात बेकरी में घुसे, 10 हजार से ज्यादा की चॉकलेट निकालीं

Oct 23, 2026 - 16:26
0
चॉकलेट चोरी कर रहे 2 युवकों को लोगों ने पकड़ा:बिजनौर में देर रात बेकरी में घुसे, 10 हजार से ज्यादा की चॉकलेट निकालीं
बिजनौर शहर के काजीपाड़ा मोहल्ले में नेशनल बेकरी में चोरी करते हुए दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा है। गुरुवार देर रात करीब 3 बजे दोनों युवक दुकान का शटर उठाकर अंदर घुस गए थे। उन्होंने बेकरी से लगभग 10 हजार रुपये की चॉकलेट चुरा ली। चॉकलेट लेकर भागने की कोशिश करते समय कुछ मोहल्लेवासी वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने युवकों की संदिग्ध हरकतें देखकर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में चोरी का मामला पता चलने पर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को चोरी की चॉकलेट के साथ थाने ले गई। बेकरी मालिक सलीम ने बताया कि पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शहर में चोरी और जेबकतरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। दो दिन पहले किसान पंचायत में भी जेब काटते हुए दो युवक पकड़े गए थे, जिन्हें जेल भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User