छठ महापर्व का लोक आस्था का प्रतीक:विधायक ओपी श्रीवास्तव बोले डबल इंजन की सरकार ने बढ़ाई गरिमा
सूर्योपासना के महापर्व छठ के पावन पर लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में छठ पूजा का आयोजन किया गया। इसमें हरिहर नगर, कुकरैल घाट (गोमती नगर), गायत्री पार्क और काल्विन तालु केदार वार्ड में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक ओपी श्रीवास्तव भी पहुंचे। उन्होंने भगवान भास्कर और छठी मैया का पूजन-अर्चन किया। कुकरैल घाट पर उदीयमान सूर्य को ऊषा अर्घ्य अर्पित करने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। लोक आस्था और संस्कृति का प्रतीक है छठ महापर् विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि छठ पर्व हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अद्भुत प्रतीक है। यह पर्व समाज में संयम, समर्पण और एकजुटता का संदेश देता है। व्रती माताओं-बहनों की कठिन तपस्या और अटूट संकल्प भारतीय संस्कृति की अनमोल पहचान हैं। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने सनातन संस्कृति से जुड़े पर्वों को नई गरिमा दी है। सरकार की प्राथमिकता है कि हर पर्व पूरी सुरक्षा और उल्लास के साथ संपन्न हो। पहले की तुलना में आज घाटों पर सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का सहयोग इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री व सांसद राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के प्रति आभार जताया। साथ ही, सिंचाई विभाग, वन विभाग, नगर निगम, जलकल, विद्युत विभाग, पुलिस प्रशासन और संस्कृति विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने दिन-रात मेहनत करने वाले सफाई मित्रों और स्वच्छता कर्मियों का विशेष धन्यवाद किया, जिनके प्रयासों से श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)