भाषा विश्वविद्यालय को मिली क्यूएस रैंकिंग:दक्षिण एशिया में पाया 485वां पायदान, देश स्तर पर 284वां स्थान हासिल
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ ने QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग एशिया 2027 में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को एशिया में 1501+ रैंक बैंड, दक्षिण एशिया में 485वाँ तथा भारत में 284वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। QS क्वाक्वेरेली साइमंड्स (Quacquarelli Symonds) द्वारा जारी इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में विश्वविद्यालय ने अकादमिक प्रतिष्ठा और नियोक्ता प्रतिष्ठा के मानकों पर भी 401+ रैंक बैंड हासिल किया है। यह उपलब्धि शिक्षण, शोध, विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास तथा विश्वविद्यालय की संस्थागत पहचान को सुदृढ़ करने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिचायक है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने समस्त शिक्षकगण, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और शैक्षणिक गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगा। विश्वविद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर माननीय कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के प्रति उनके प्रेरणादायी मार्गदर्शन, निरंतर प्रोत्साहन और शुभकामना संदेश के लिए हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि को भविष्य में शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने, शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की पहचान मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)