बागपत में डेढ़ क्विंटल अवैध पटाखे बरामद, 2 गिरफ्तार:पंजाब से लाकर बिक्री के लिए रखा गया था, 3 लाख रुपए कीमत
बागपत में पुलिस ने नेथला रोड के पास एक दुकान पर छापा मारकर करीब डेढ़ क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, जब्त पटाखों की कीमत करीब तीन लाख रुपए है। इन्हें पंजाब से लाकर बिक्री के लिए दुकान पर रखा गया था। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब चार बजे मुखबिर से पटाखों की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने नेथला रोड स्थित दुकान पर छापा मारा। यहां से करीब डेढ़ क्विंटल पटाखे बरामद हुए। मामले में प्रदीप और रामू को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बागपत जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने शुरू की जांच बागपत SP पूर्णेंदु सिंह के निर्देशन में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस ने जब्त पटाखों और उनकी खरीद-फरोख्त को लेकर जांच शुरू कर दी है। शिवकुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और अवैध पटाखे जब्त किए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)