बरेली रेंज IGRS रैंकिंग में प्रदेश में पहले नंबर पर:अक्टूबर में 64 थानों ने भी संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया; बदायूं जिला भी शीर्ष पर
शासन की अक्टूबर 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में बरेली रेंज पूरे उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर रही। रेंज के चार जिलों के 64 थानों ने भी संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान पाया।
इनमें बरेली के 25, बदायूं के 15, पीलीभीत के 12 और शाहजहांपुर के 12 थाने शामिल हैं। बदायूं जिले ने जिलेवार रैंकिंग में भी प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
डीआईजी अजय कुमार साहनी के निर्देशन में जनसुनवाई समाधान प्रणाली के तहत मिली शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और समयसीमा के आधार पर यह रैंकिंग जारी हुई।
बरेली जिले के अलीगंज, महिला थाना, सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, सीबीगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनियां, क्योलड़िया, भुता, हाफिजगंज, भोजीपुरा, बहेड़ी, मीरगंज, नवाबगंज, आंवला, भमौरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, कोतवाली, सिरौली, बिथरी चैनपुर और कैंट थाने ने प्रदेश में पहला स्थान पाया।
बेहतर प्रदर्शन में योगदान देने वाले रेंज कार्यालय के आईजीआरएस कर्मियों उपनिरीक्षक शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। डीआईजी ने उन्हें सम्मानित करने का फैसला लिया है।
जिन जिलों और थानों का प्रदर्शन अपेक्षा के मुताबिक नहीं रहा, उनकी समीक्षा कर सुधार के लिए कार्रवाई की जाएगी। विभाग शिकायतों के निस्तारण की संख्या के साथ उनकी गुणवत्ता और समयसीमा को भी प्रदर्शन का आधार बना रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)