ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड को वाहन ने मारी टक्कर:फर्रुखाबाद में अमेठी कोहना के पास हुआ हादसा, हायर सेंटर रेफर

Nov 03, 2026 - 22:58
0
ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड को वाहन ने मारी टक्कर:फर्रुखाबाद में अमेठी कोहना के पास हुआ हादसा, हायर सेंटर रेफर
फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अमेठी कोहना के पास हुआ। वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। घायल होमगार्ड को लोहिया अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। राजेपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के रहने वाले सुशील मिश्रा (45) होमगार्ड हैं। उनकी ड्यूटी शहर कोतवाली में थी। मंगलवार शाम ड्यूटी के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। अमेठी कोहना के पास एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर पड़े और वाहन का पहिया उनके पैर के ऊपर से निकल गया। CCTV फुटेज से वाहन की पहचान करेगी पुलिस हादसे के बाद घायल सुशील मिश्रा को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। भैरव घाट चौकी प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड घायल हुए हैं। CCTV फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User