राजा भैया ने डिप्टी सीएम को कथा का निमंत्रण दिया:17 से 19 नवंबर तक कुंडा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा
प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित राजभवन बेंती में 17 से 19 नवंबर तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा होगी। कथा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। उन्होंने पाठक को कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
राजा भैया ने डिप्टी सीएम को निमंत्रण पत्र सौंपा और कथा में आने का आग्रह किया। ब्रजेश पाठक ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं और इसे शिष्टाचार भेंट बताया। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी हो रही हैं। राजनीतिक जानकार इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। हालांकि, मुलाकात का मुख्य उद्देश्य श्रीराम कथा का निमंत्रण देना बताया गया है। तीन दिन की कथा को लेकर कुंडा और प्रतापगढ़ में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)