आजम खान की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन:संतकबीरनगर में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग

Nov 03, 2026 - 23:15
0
आजम खान की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन:संतकबीरनगर में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग
संतकबीरनगर में आजम खान की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक और निवर्तमान जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान के खिलाफ कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। सपा नेता मोहम्मद अहमद ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को न्याय पाने और अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। मेहदावल के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष न्याय व्यवस्था और सभी नागरिकों के समान अधिकारों पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और आजम खान के मामले में भी निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। जयराम पांडेय ने राष्ट्रपति से मामले का संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करने की मांग की। ज्ञापन में भी राष्ट्रपति से पूरे मामले पर विचार कर न्याय सुनिश्चित कराने की अपील की गई। प्रदर्शन में मोहम्मद अहमद, जावेद अहमद, गौहर अली, सुनील सिंह, जयराम पांडे, आलोक यादव, शैलेंद्र यादव और अंकिता बाबी समेत सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने आजम खान के समर्थन में नारे लगाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User