सहायक लेखाधिकारी के आवास से चार लाख का सामान चोरी:बागपत ब्लॉक में 80 हजार नकद, सोने की चेन और अंगूठी ले गए चोर
बागपत ब्लॉक परिसर में सहायक लेखाधिकारी रजनीश सैनी के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने करीब चार लाख रुपए का सामान चुरा लिया। इसमें 80 हजार रुपए नकद, सोने की चेन और अंगूठी शामिल हैं।
मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ निवासी रजनीश सैनी विकास भवन में सहायक लेखाधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि दीपावली पर छुट्टी लेकर वह अपने घर गए थे। मंगलवार सुबह लौटने के बाद सीधे ड्यूटी पर चले गए।
शाम करीब 6:30 बजे वह ब्लॉक स्थित अपने आवास पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा था और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 80 हजार रुपए नकद, करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन, पांच ग्राम की अंगूठी और अन्य सामान चुराया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। रजनीश सैनी ने कोतवाली बागपत में शिकायत दी है।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)