भाषा विश्वविद्यालय में सेमिनार एक दिवसीय आयोजित:विद्यार्थियों को सिखाई गई आधुनिक कोडिंग, 3 छात्रों का निशुल्क इंटर्नशिप चयन

Oct 22, 2026 - 17:31
0
भाषा विश्वविद्यालय में सेमिनार एक दिवसीय आयोजित:विद्यार्थियों को सिखाई गई आधुनिक कोडिंग, 3 छात्रों का निशुल्क इंटर्नशिप चयन
लखनऊ में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग ने Cloudemy Digital Technologies Pvt. Ltd. के सहयोग से ‘बिल्ड मोबाइल एप्स विद एआई’ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को एआई आधारित मोबाइल एप डेवलपमेंट, वाइब कोडिंग, एआई टूल्स और आधुनिक सॉफ्टवेयर विकास तकनीकों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि एआई की मदद से एप निर्माण की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया जा सकता है। विभागाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. सुमन कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, नवाचार अपनाने और तकनीकी कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समन्वयन सहायक आचार्य अमन मिश्रा और अंकिता अग्रवाल ने किया। कंपनी की ओर से आयोजित तकनीकी असेसमेंट में प्रदर्शन के आधार पर विभाग के तीन विद्यार्थियों का निशुल्क इंटर्नशिप के लिए चयन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User