संतकबीरनगर में समूह सखियों का प्रदर्शन:मानदेय 2 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
संतकबीरनगर में गुरुवार दोपहर समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। दोपहर 2 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन शाम 4 बजे समाप्त हुआ। इसके बाद समूह सखियों ने जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखेंगी। 2 हजार रुपए मानदेय को बताया नाकाफी समूह सखियों सुषमा, लक्ष्मी सिंह, चंद्रकला और सुभा मौर्या ने बताया कि वे कई साल से स्वयं सहायता समूहों से जुड़े काम कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें हर महीने केवल 2,000 रुपये मानदेय मिलता है। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई और काम की जिम्मेदारियों को देखते हुए यह रकम पर्याप्त नहीं है। स्मार्टफोन और इंटरनेट भत्ते की भी मांग समूह सखियों ने कहा कि उनके काम का बड़ा हिस्सा ऑनलाइन हो गया है, लेकिन कई सखियों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं। इससे सरकारी कामकाज पूरा करने में परेशानी होती है। उन्होंने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पांच सूत्रीय मांगें रखीं। समूह सखियों की प्रमुख मांगें मासिक मानदेय 2,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये किया जाए। मानदेय का भुगतान सीधे बैंक खाते में किया जाए। प्रत्येक समूह सखी को 10 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाए। सरकारी कामकाज के लिए स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाए। मोबाइल रिचार्ज और इंटरनेट के लिए भत्ता दिया जाए। समूह सखियों ने जिलाधिकारी से मांगों पर विचार कर उन्हें पूरा कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)