राजस्थान में खड़े ट्रक में घुसी क्रूजर, 9 की मौत:सभी एक ही परिवार के; 36 लोग 3 गाड़ियों से खाटूश्यामजी से लौट रहे थे

Nov 22, 2026 - 08:54
0
राजस्थान में खड़े ट्रक में घुसी क्रूजर, 9 की मौत:सभी एक ही परिवार के; 36 लोग 3 गाड़ियों से खाटूश्यामजी से लौट रहे थे
कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार देर रात 1 बजे तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में क्रूजर सवार एक परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। वहीं ट्रक ड्राइवर सहित 7 लोग घायल हुए हैं। हादसा नाता थाना क्षेत्र में शंभूपुरा गांव के पास रात 1 बजे हुआ। शव और घायल गाड़ी में फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भिजवाया। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया- क्रूजर में सवार सभी लोग धुले (महाराष्ट्र) के रहने वाले हैं, जो खाटूश्यामजी से दर्शन कर लौट रहे थे। क्रूजर में एक ही परिवार के 15 लोग सवार थे। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। परिवार के कुल 36 लोग तीन अलग-अलग गाड़ियों में मंगलवार को धुले से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। हादसे में सज्जन (62) और उनकी पत्नी उषा बाई (60), सुशीला (62), कैलाश (35) व उनकी पत्नी अनीता (34), सानवी (3), बाबूलाल (75), जाह्नवी (7) और माधवी (32) की मौत हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User