बांग्लादेश में चारों तरफ से घिरी रहमान सरकार:अवामी लीग सड़कों पर उतरी, जमात ने भी खोला मोर्चा, सेना की 97 टुकड़ियां तैनात

Nov 23, 2026 - 06:16
0
बांग्लादेश में चारों तरफ से घिरी रहमान सरकार:अवामी लीग सड़कों पर उतरी, जमात ने भी खोला मोर्चा, सेना की 97 टुकड़ियां तैनात
बांग्लादेश में प्रधानमंत्री तारिक रहमान की 9 महीने पुरानी सरकार के सामने राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। देश में कपड़ा उद्योग के मजदूर वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर हैं। पूर्व पीएम शेख हसीना की प्रतिबंधित पार्टी अवामी लीग ने राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इस बीच मुख्य विपक्षी पार्टी जमात-ए-इस्लामी ने भी सरकार के खिलाफ 21 नवंबर से 31 दिसंबर तक रैलियां और विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। जमात ने सरकार पर हिंसा रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है। बिगड़ते हालात के बीच सरकार ने 7 जिलों में सीमा सुरक्षा बल की 97 टुकड़ियां तैनात की हैं। पुलिस ने कई गिरफ्तारियां भी की हैं। इसके बावजूद लगातार बढ़ते विरोध प्रदर्शनों ने तारिक रहमान सरकार पर चौतरफा दबाव है। नराइल जिले में पांचवें दिन भी हिंसा जारी हिंसा की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। नराइल जिले में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं, पूर्व सांसदों और समर्थकों के करीब 50 घरों और दुकानों में आग लगा दी गई। घटना शुक्रवार को कालिया उपजिला के बेंदर चार गांव में हुई। हमलावरों ने कई घरों में तोड़फोड़ की और वहां रखा फर्नीचर, कीमती सामान और दूसरी चीजें लूट लीं। पूर्व पीएम शेख हसीना देश लौटने की बात कह चुकी हैं। इसके बाद से ही तनाव बढ़ गया है। बीते दिनों हुई हिंसा में पीएम तारिक रहमान की पार्टी BNP के दो नेताओं की हत्या हुई थी। आगे और आंदोलन...नए मोर्चे खुल रहे अवामी को अब आतंकी संगठन घोषित करने के संकेत रहमान ने 18 नवंबर को संसद में अवामी लीग को ‘आतंकी समूह’ बताया। उसके दोबारा उभरने के खिलाफ सभी दलों से एकजुट होने की अपील की। विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कानूनी कार्रवाई की बात कही। बीएनपी और अवामी लीग की रंजिश जगजाहिर है। 2004 में खालिदा जिया सरकार में हसीना की रैली पर ग्रेनेड हमले में 24 लोग मारे गए थे। वहीं, हसीना के शासन में बीएनपी ने दमन के आरोप लगाए थे। ------------- ये खबर भी पढें... बांग्लादेश में हसीना समर्थकों के 50 घर जलाए:PM रहमान के पार्टी लीडर्स की हत्या के बाद हिंसा बांग्लादेश में हिंसा की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। नराइल जिले में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं, पूर्व सांसदों और समर्थकों के करीब 50 घरों और दुकानों में आग लगा दी गई। घटना शुक्रवार को कालिया उपजिला के बेंदर चार गांव में हुई। पूरी खबर पढें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User