भोजपुरी गाने पर बच्चों संग थिरके बीजेपी विधायक प्रतीक भूषण:बोले- बच्चों की फरमाइश को टालना ठीक नहीं लगा; गोंडा में उपहार भेंट किए

Nov 08, 2026 - 15:47
0
भोजपुरी गाने पर बच्चों संग थिरके बीजेपी विधायक प्रतीक भूषण:बोले- बच्चों की फरमाइश को टालना ठीक नहीं लगा; गोंडा में उपहार भेंट किए
गोंडा में दीपावली के मौके पर रविवार को गोंडा में भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह का अलग अंदाज देखने को मिला। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पैतृक आवास विश्नोहरपुर में दीपावली की खुशियां बांटने पहुंचे सैकड़ों बच्चों के बीच विधायक भी शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को उपहार भेंट किए और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चों की फरमाइश पर विधायक ने भोजपुरी गाने पर उनके साथ जमकर डांस किया। विधायक के डांस का वीडियो रविवार दोपहर करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया है। बच्चों के साथ डीजे पर लगाए ठुमके दरअसल, दीपावली के उपलक्ष्य में रविवार सुबह करीब 11:30 बजे विश्नोहरपुर स्थित बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचे थे। विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने बच्चों से मुलाकात की और उन्हें उपहार दिए। इसी दौरान बच्चों ने अपनी पसंद का गाना बजाने की फरमाइश की। डीजे पर भोजपुरी गाना 'प्रखंड हो या जिला, बबुआने से हिला' बजते ही विधायक खुद को रोक नहीं पाए। बच्चों के साथ डांस करने लगे। उन्होंने गाने के बोल भी गाए और बच्चों के साथ जमकर ठुमके लगाए। वीडियो में प्रतीक भूषण सिंह बच्चों के बीच डीजे पर बज रहे भोजपुरी गाने पर पूरे उत्साह के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। बच्चों की खुशी के लिए किया डांस विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने बताया कि दीपावली के अवसर पर काफी संख्या में बच्चे उनसे मिलने आए थे। उन्होंने बच्चों को उपहार दिए और त्योहार की शुभकामनाएं दीं। बच्चे अपनी पसंद का गाना बजाने की जिद कर रहे थे। इसलिए वह भी उनकी खुशी में शामिल हो गए। उन्होंने कहा- दीपावली खुशियां बांटने का त्योहार है। बच्चों की मासूम फरमाइश को टालना ठीक नहीं लगा, इसलिए उनके साथ डांस किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User