लखनऊ में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे पर हुई चर्चा:मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नगर संयोजक ने पुलिस अधिकारी को दी शुभकामनाएं
लखनऊ में दीपावली के अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नगर संयोजक अब्दुल हन्नान ने संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बबलू कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच दीपावली की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई। बातचीत में समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारे, शांति और सामाजिक समरसता बनाए रखने जैसे विषयों पर विचार साझा किए गए।
अब्दुल हन्नान ने कहा कि त्योहार समाज के सभी वर्गों को एक-दूसरे के करीब लाने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का अवसर देते हैं। उन्होंने सामाजिक सद्भाव और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर बबलू कुमार ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)