भरतकुंड महोत्सव में 5,051 महिलाओं ने किया दुर्दुरिया पूजन:पीले वस्त्रों में पहुंचीं मातृ शक्तियां, भरत जी के जयकारों से गूंजा परिसर; भंडारे के साथ लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Nov 13, 2026 - 16:26
0
भरतकुंड महोत्सव में 5,051 महिलाओं ने किया दुर्दुरिया पूजन:पीले वस्त्रों में पहुंचीं मातृ शक्तियां, भरत जी के जयकारों से गूंजा परिसर; भंडारे के साथ लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
अयोध्या के भरतकुंड में चल रहे सात दिवसीय 28वें भरतकुंड महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। चट्ट माता के दुर्दुरिया पूजन में 5,051 महिलाओं ने हिस्सा लिया। सुबह से ही पीले वस्त्रों में महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पूरा परिसर भरत जी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। कार्यक्रम में बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी मुख्य अतिथि रहे। विधायक ने कहा कि महोत्सव के जरिए योगीराज भरत के आदर्शों और भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। राधेश्याम त्यागी ने कहा कि महिला शक्ति के सशक्तीकरण से ही देश मजबूत होगा। भंडारे में प्रसाद, शिविर में मिला उपचार पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, महिलाओं के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन सिंह और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभा सिंह ने अपनी टीम के साथ मरीजों को परामर्श दिया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गोरखपुर के रुद्र प्रताप सिंह, उज्जैन के अंतरराष्ट्रीय भजन गायक शर्मा बंधु और लोक गायिका प्रतिमा यादव की प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। महोत्सव अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय और संस्थापक सचिव अंबरीश चंद्र पांडेय सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User