बरेली के नए DIG मुनिराज ने संभाला कार्यभार:बोले-चुनाव की तैयारी और कानून-व्यवस्था पहली प्राथमिकता
बरेली रेंज के नए DIG मुनिराज जी ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। 2009 बैच के IPS अधिकारी मुनिराज जी ने चार्ज लेने के बाद दैनिक भास्कर से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि रेंज के सभी जिलों की घटनाओं पर नजर रखेंगे। पुलिस कप्तानों (SP) को जरूरत के मुताबिक दिशा-निर्देश और सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी सिटी चिराग जैन, एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल समेत तमाम पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। DIG ने कहा कि फिलहाल दो काम प्राथमिकता में हैं। पहला- 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारियां मजबूत करना और दूसरा- पूरे रेंज में कानून-व्यवस्था बनाए रखना। इसके लिए जिलों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। अजय साहनी मुरादाबाद भेजे गए गुरुवार देर रात शासन ने बरेली और मुरादाबाद रेंज के DIG की जिम्मेदारी में बदलाव किया था। बरेली के DIG रहे अजय कुमार साहनी ने शुक्रवार सुबह चार्ज छोड़ दिया। उन्हें मुरादाबाद रेंज भेजा गया है। मुनिराज जी का बरेली से पुराना नाता है। वे जुलाई 2018 से अगस्त 2019 तक यहां SSP रह चुके हैं। करीब सात साल बाद उनकी बरेली में वापसी हुई है। कृषि विषय में एमएससी की डिग्री रखने वाले मुनिराज जी अब रेंज के जिलों में अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन की समीक्षा करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)