5वीं के छात्र की मौत के मामले में शिक्षिका सस्पेंड:झांसी में टीचर ने पंप लाने भेजा था, ट्रैक्टर ने मारी थी टक्कर, दो का वेतन रोका
झांसी के बबीना ब्लॉक के जनकपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पांचवीं क्लास के छात्र अमन अहिरवार (11) की सड़क हादसे में मौत होने के बाद एक्शन हुआ है। बीएसए जितेंद्र कुमार गौड़ ने लापरवाही बरने के आरोप में विद्यालय की सहायक अध्यापिका रंजना पटैरिया को सस्पेंड कर दिया। घटना के समय उनके पास ही विद्यालय का प्रभाव था। इसके अलावा शिक्षा मित्र और सहायक अध्यापक का मानदेय अग्रिम आदेश तक रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। 28 अक्टूबर को शिक्षा मित्र रामबाबू ने हवा भरने का पंप लाने के लिए अमन अहिरवार और गौरव अहिरवार (13) को गांव भेजा था। दोनों छात्र साइकिल से जा रहे थे। स्कूल से 200 मीटर दूर एक ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद दिया था। अभी गौरव अहिरवार की हालत नाजुक बनी है। दो सदस्यीय कमेटी से जांच कराई हादसे के बाद परिजनों ने टीचरों पर आरोप लगाए थे। इसके बाद बीएसए ने दो सदस्यीय कमेटी से मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एक्शन लिया गया है। जनकपुर गांव निवासी अमन पुत्र विजय अहिरवार और गौरव पुत्र खुशीराम अहिरवार गहने दोस्त थे। 28 अक्टूबर को दोनों स्कूल गए थे। वहां से शिक्षा मित्र ने हवा भरने वाला पंप लाने के लिए दोनों को गांव भेज दिया। दोनों साइकिल से जा रहे थे। तभी रेत से ओवरलोड ट्रैक्टर ने उनको रौंद दिया था। अमन को ट्रैक्टर लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। गौरव को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। उसका इलाज चल रहा है। अमन के पिता विजय प्लंबर का काम करते हैं। अमन दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। उससे बड़ा भाई अमन और बड़ी बहन नमी पढ़ते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)