थाने से फरार सिलिंडर चोरी का आरोपी गिरफ्तार:बदायूं में टॉयलेट के बहाने सिपाही को चकमा देकर रोशनदान से भागा था

Oct 31, 2026 - 10:36
0
थाने से फरार सिलिंडर चोरी का आरोपी गिरफ्तार:बदायूं में टॉयलेट के बहाने सिपाही को चकमा देकर रोशनदान से भागा था
बदायूं के जरीफनगर थाने से फरार हुआ सिलिंडर चोरी का आरोपी शनिवार रात करीब तीन बजे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी देर रात घर जा रहा था लेकिन रास्ते में मुखबिर से इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम पीछे से पहुंच गई और उसे दबोच लिया। पुलिस शनिवार को उसका चालान करने की तैयारी में है। पकड़ा गया आरोपी टिकाऊ उर्फ प्रिंस उर्फ मिथुन नगर पंचायत दहगवां के वार्ड एक का निवासी है। उस पर दहगवां चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप की रसोई से गैस सिलिंडर चोरी करने का आरोप है। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद पेट्रोल पंप मैनेजर महिपाल ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। इसी मामले में पुलिस उसे शुक्रवार को पूछताछ के लिए जरीफनगर थाने लेकर आई थी। सिपाही को चकमा देकर फरार शुक्रवार रात आरोपी टायलेट करने के बहाने सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया था। उसने हथकड़ी से बंधी रस्सी की सिलाई खोलकर खुद को अलग किया और बिना जंगले वाले रोशनदान से बाहर निकल गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर सिपाही ने दरवाजा खुलवाया तो आरोपी गायब मिला। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि आरोपी पुलिस रिकॉर्ड में दाखिल नहीं था। उसे केवल पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। उसके खिलाफ सिलिंडर चोरी का मुकदमा दर्ज है। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User