मुजफ्फरनगर में 3 महीने पहले खोए मोबाइल वापस मिले:पुलिस ने 256 फोन मालिकों को लौटाए, CEIR पोर्टल और सर्विलांस से मिली मदद
मुजफ्फरनगर पुलिस ने तीन महीने में 256 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन स्मार्टफोन की कीमत करीब 28 लाख रुपए बताई गई है। गुरुवार दोपहर 1 बजे पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में SSP सूरज कुमार राय ने मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। इस दौरान SP क्राइम इंदु सिद्धार्थ भी मौजूद रहीं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।SSP सूरज कुमार राय के मुताबिक, गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की टीमों ने भारत सरकार के CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद ली। तकनीकी ट्रेसेबिलिटी और मोबाइल की लोकेशन से जुड़े सुराग जुटाकर तीन महीने में 256 स्मार्टफोन बरामद किए गए। 28 लाख रुपए के मोबाइल मालिकों को लौटाए पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। किसी का मोबाइल तीन महीने पहले खो गया था, तो किसी ने फोन मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपए है। सर्विलांस सेल की टीम रही शामिल इस अभियान में सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल विकास सिरोही, कालूराम और राहुल सिरोही की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)