बिजनौर में कल 12वीं तक सभी स्कूल बंद:बारिश के चलते डीआईओएस ने जारी किया आदेश
बिजनौर में लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए सोमवार, 28 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना ने रविवार शाम करीब 6 बजे आदेश जारी किया। यह फैसला जिलाधिकारी बिजनौर के निर्देश पर लिया गया है। दो दिन से लगातार हो रही बारिश जिले में पिछले दो दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण पहले शनिवार को भी इंटर तक के स्कूलों में छुट्टी की गई थी। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को भी सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश डीआईओएस के आदेश के मुताबिक छुट्टी का यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों के साथ सीबीएसई, आईसीएसई और बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों पर भी लागू होगा। जिले में संचालित अन्य सभी बोर्ड के स्कूल और शिक्षण संस्थान भी सोमवार को बंद रहेंगे। डीएम के निर्देश पर जारी हुआ आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है। लगातार बारिश के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)