बाइक-टैक्सी भिड़ंत में जीजा की मौत, साले की हालत गंभीर:रायबरेली में आमने-समाने से टक्कर, परिवार में पसरा मातम

Sep 27, 2026 - 19:26
0
बाइक-टैक्सी भिड़ंत में जीजा की मौत, साले की हालत गंभीर:रायबरेली में आमने-समाने से टक्कर, परिवार में पसरा मातम
रायबरेली के शिवगढ़ में बांदा-बहराइच हाइवे पर रविवार शाम बाइक और टैक्सी की आमने-सामने टक्कर हो गई। गुड़िया गढ़ी और अल्पीखेड़ा पुल के बीच हुए इस हादसे में बाराबंकी के रौली निवासी 50 वर्षीय समर बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे उनके साले पंकज पुत्र दयाराम (शिवगढ़ निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गए। समर बहादुर अपने साले के साथ बछरावां जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पंकज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि हादसे में समर बहादुर की मौत हुई है। पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User