बिजनौर में रातभर हुई बारिश से बढ़ी ठंड:धान और गन्ने की फसल को नुकसान की आशंका, कई इलाकों में बिजली गुल

Oct 30, 2026 - 09:00
0
बिजनौर में रातभर हुई बारिश से बढ़ी ठंड:धान और गन्ने की फसल को नुकसान की आशंका, कई इलाकों में बिजली गुल
बिजनौर में गुरुवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक बारिश हुई। ठंडी हवाओं के साथ मौसम सर्द हो गया। बारिश से धान और गन्ने की फसल को नुकसान की आशंका है। जिले के कई इलाकों में बिजली भी गुल रही। गुरुवार सुबह आसमान में घने बादल छा गए और कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हुई। दोपहर में बारिश थम गई और धूप निकली। शाम को फिर बादल छाए और तेज बारिश शुरू हो गई, जो पूरी रात जारी रही। खेतों में धान की फसल तैयार खड़ी है। बारिश और तेज हवाओं से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। गन्ने के खेतों में नमी बढ़ने से किसान समय पर छिलाई और कटाई नहीं कर पाएंगे। पहले सप्ताह में पेराई सत्र शुरू चीनी मिलों ने नवंबर के पहले सप्ताह में पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी की है। लगातार बारिश और गन्ने में ज्यादा नमी से चीनी की रिकवरी घटने की आशंका है। इससे किसानों और चीनी मिल संचालकों की चिंता बढ़ी है। बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में बिजली गुल रही। लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। ठंडी हवाओं के चलते परेशानी शुक्रवार सुबह तक बिजली नहीं आने से कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। रोजाना मजदूरी के लिए घरों से निकलने वाले लोगों को भी बारिश और ठंडी हवाओं के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि बारिश और ठंडी हवाओं के झोंकों के कारण मौसम काफी सर्द हो गया है। शुक्रवार को भी जिले में बारिश होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User