अयोध्या में 28 केंद्रों पर आज पीईटी परीक्षा:25 हजार अभ्यर्थी देंगे इम्तिहान, दो पालियों में होगी परीक्षा

Oct 30, 2026 - 09:53
0
अयोध्या में 28 केंद्रों पर आज पीईटी परीक्षा:25 हजार अभ्यर्थी देंगे इम्तिहान, दो पालियों में होगी परीक्षा
अयोध्या जिले में शुक्रवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए 28 केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पालियों में कुल 25,104 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 12,552 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। चार सशस्त्र पुलिसकर्मी सुरक्षा संभालेंगे। इनमें दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर जिले के यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई समेत सभी माध्यमिक विद्यालयों में शुक्रवार को शैक्षणिक अवकाश रहेगा। शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय आना होगा। परीक्षार्थियों के लिए 15 बसें रहेंगी उपलब्ध बाहरी जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज 15 बसें उपलब्ध रखेगा। एआरएम डीके चौबे ने बताया कि आजमगढ़ और अंबेडकरनगर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने की संभावना है। इनकी सुविधा के लिए बसें रोकी जाएंगी। अन्य मार्गों पर बसों का संचालन सामान्य रहेगा। एक घंटे पहले पहुंचना होगा केंद्र पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे और दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 2 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड या अन्य मान्य फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। मोबाइल, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण केंद्र में प्रतिबंधित रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User