बिजनौर में 23 केंद्रों पर होगी PET परीक्षा:10,656 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बारिश के बीच सेंटर पर पहुंच रहे हैं परीक्षार्थी
बिजनौर जिले में PET परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हो गई है। परीक्षा दो पालियों में होगी। जिले के 23 केंद्रों पर कुल 10,656 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। भारी बारिश के बीच दूर-दूर से परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचे। CCTV कैमरों से निगरानी और तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा की व्यवस्था संभालने के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 23 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को केंद्रों की निगरानी करने और गड़बड़ी रोकने के निर्देश दिए गए हैं। बिजनौर शहर के आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर, किसान इंटर कॉलेज नगीना और बिजनौर इंटर कॉलेज समेत अन्य संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस तैनात की गई है, ताकि अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने और परीक्षा देने में परेशानी न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)