आगरा में 49 केंद्रों पर PET परीक्षा आज:सुबह से ही केंद्रों पर भीड़, दूसरे दिन 45,552 अभ्यर्थी हो रहे शामिल
आगरा में आज शुक्रवार, 30 अक्टूबर को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 आयोजित की जा रही है। जिले के 49 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कुल 45,552 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। पहली पाली के परीक्षार्थियों को सुबह करीब 8 बजे से केंद्रों पर प्रवेश देना शुरू कर दिया गया। सघन चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में 22,776 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा कक्ष तक न पहुंच सके। परीक्षा की निगरानी के लिए 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 49 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन कराने के निर्देश दिए हैं। केंद्रों पर पेयजल, शौचालय और हेल्प डेस्क के साथ सुरक्षा, यातायात और परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आगरा में PET-2026 की अगली परीक्षा 1 नवंबर को आयोजित होगी। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सतर्कता बरतने और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)