हाथरस में 16 केंद्रों पर हो रही PET की परीक्षा:3 स्तर की जांच के बाद प्रवेश, एग्जाम स्पेशल ट्रेन भी चली
हाथरस जिले में शुक्रवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) दूसरे दिन 16 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा के मद्देनजर कक्षा 12 तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। केंद्रों पर सुबह 7:30 बजे से अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी। सुबह आठ बजे से प्रवेश शुरू हुआ। अभ्यर्थियों का AI तकनीक से बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया। इसके बाद तीन चरणों की जांच के बाद उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया गया। जूते-मोजे उतरवाकर की गई तलाशी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पेन, आधार कार्ड, प्रवेश पत्र और रुपए के अलावा अन्य सामान ले जाने पर रोक थी। महिला अभ्यर्थियों को आभूषण पहनकर आने की अनुमति नहीं थी। जांच के दौरान महिला अभ्यर्थियों के बालों के जूड़े खुलवाए गए। वहीं, अभ्यर्थियों के जूते-मोजे उतरवाकर तलाशी ली गई। निर्धारित समय से 17 मिनट पहले पहुंची स्पेशल ट्रेन परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाई थी। ट्रेन को सुबह 7:22 बजे हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचना था, लेकिन वह 17 मिनट पहले सुबह 7:05 बजे ही पहुंच गई। ट्रेन के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण कम संख्या में अभ्यर्थियों ने इससे सफर किया। दूर से आए अभ्यर्थियों को हुई परेशानी हाथरस में रायबरेली और फतेहपुर जैसे दूर के जिलों के अभ्यर्थियों के भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रायबरेली से परीक्षा देने आए अखिलेश इंद्र यादव ने बताया कि वह करीब सात घंटे का सफर करके हाथरस पहुंचे। ट्रेन में जगह नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र इतनी दूर नहीं बनाए जाने चाहिए। एक अन्य परीक्षार्थी हिमांचल कुमार ने बताया कि उनका घर हाथरस से करीब 500 किलोमीटर दूर है। यहां पहुंचने के लिए उन्हें रातभर सफर करना पड़ा। होटल में कमरा नहीं मिलने के कारण उन्हें रात रेलवे स्टेशन पर बितानी पड़ी। काफी तलाश के बाद उन्हें सुलभ शौचालय मिला। उन्होंने सरकार से अपील की कि अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र उनके घरों से इतनी दूर न बनाए जाएं। केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। अलग-अलग स्तर के अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)