पीईटी में जूते-मोजे और बालियां उतरवाकर जांच:संतकबीरनगर के 8 केंद्रों पर 5,904 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
संतकबीरनगर में शुक्रवार सुबह प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शुरू हुई। जिले के 8 केंद्रों पर 5,904 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। प्रवेश से पहले तीन चरणों में जांच की गई। इस दौरान अभ्यर्थियों के जूते-मोजे और महिला अभ्यर्थियों के क्लेचर व कान की बालियां उतरवाई गईं। परीक्षा को नकलविहीन और निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। सुबह से ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी। जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। आसपास के इलाकों में निगरानी रखी जा रही है। यातायात और भीड़ संभालने के भी इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा की तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई थी। यातायात और भीड़ संभालने के निर्देश एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एसपी संदीप कुमार मीना भी मौजूद रहे। अधिकारियों को सुरक्षा, परीक्षार्थियों के आवागमन, यातायात और भीड़ संभालने के निर्देश दिए गए थे। जिले में एचआरपीजी कॉलेज, एचआर इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, संतकबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज और सरदार पटेल इंटर कॉलेज भदाह को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान नकल और दूसरी अनुचित गतिविधियां रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस सतर्क हैं। एसपी संदीप कुमार मीना ने पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने इलाकों में मुस्तैद रहने और केंद्रों के आसपास सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील जगहों पर निगरानी और यातायात व्यवस्था पर भी ध्यान देने को कहा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)