प्रयागराज में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर से युवक की मौत:शंकरगढ़ के रानीगंज-बढइया मोड़ पर हुआ हादसा, CHC में मृत घोषित
प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। रानीगंज-बढइया मोड़ के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में बढइया गांव निवासी आनंद कुमार सिंह (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। रानीगंज-बढइया मोड़ के पास हुआ हादसा सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें सुबह करीब 8:05 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ लाया गया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान इंद्रभान सिंह के पुत्र आनंद कुमार सिंह के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि, दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत को हादसे की वजह बताया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)