उन्नाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खड़गे का पुतला फूंका:पीएम मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के विरोध में की नारेबाजी
उन्नाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार रात शुक्लागंज के पोनी रोड क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई। रात करीब 10 बजे जुटे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक विरोध के दौरान भाषा की मर्यादा बनाए रखने की मांग की। प्रदर्शन में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य कुशाग्र कौशल, नामित सभासद सुरेंद्र गुप्ता, भाजयुमो बदरका मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा और मंडल मंत्री अंकित पांडेय शामिल थे। मोहन कश्यप, शुभम दुबे, आनंद वर्मा, मुकेश शर्मा, हरिश्चंद्र दीक्षित, स्वदेश शुक्ला और अमन राजपूत सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन विरोध करते समय व्यक्तिगत और पारिवारिक सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने राजनीतिक दलों से सार्वजनिक बयानों में संयम बरतने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)