कासगंज में 19 साल के युवक को मारी गोली:दुकान के बाहर खड़ा था, सामान के लेनदेन को लेकर दो दिन पहले हुआ था विवाद, अलीगढ़ रेफर

Oct 22, 2026 - 20:15
0
कासगंज में 19 साल के युवक को मारी गोली:दुकान के बाहर खड़ा था, सामान के लेनदेन को लेकर दो दिन पहले हुआ था विवाद, अलीगढ़ रेफर
कासगंज में गुरुवार शाम बाइक सवार दो हमलावरों ने परचून की दुकान के बाहर खड़े 19 वर्षीय युवक को गोली मार दी। घटना कोतवाली कासगंज क्षेत्र के अहरौली फाटक के पास शाम करीब 7 बजे हुई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान ललित कश्यप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ललित अपनी दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उसे सीने के नीचे गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने से ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। दो दिन पहले हुआ था सामान के लेनदेन को लेकर विवाद ललित के चचेरे भाई अंशुल ने बताया कि ललित दुकान का सामान देने के बाद बाहर खड़ा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दो दिन पहले ललित का इन्हीं युवकों से सामान के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, गोली मारने की घटना के पीछे यही वजह है या नहीं, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। अस्पताल पहुंची पुलिस, आरोपियों की तलाश शुरू घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार और सीओ सिटी आंचल चौहान पुलिस टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User