चित्रकूट में मूर्ति विसर्जन के दिन डूबा युवक:36 घंटे बाद बांध में मिला शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
चित्रकूट के बरगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक का शव 36 घंटे बाद भटगवां बांध में मिला। मंगलवार शाम देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान वह डूब गया था। गुरुवार शाम 5 बजे उसका शव पानी में उतराता मिला। मृतक दीपेंद्र उर्फ मोनू मिश्रा (30) कौशांबी के जाठी गांव का था। वह पांच साल से बरगढ़ के बोझफार्म गांव में अपने ससुर आनंद कमल द्विवेदी के यहां रहता था। दीपेंद्र बिजली मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार को दीपेंद्र अपने साले पंकज और साली तनू के साथ अरवारी गांव के पास भटबांध में देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए गया। उसने अपने कपड़े, बैग, मोबाइल और बेल्ट तनू को दिए। पंकज के साथ नहाने उतरा, जिसके बाद वह लापता हो गया। रात को घर न लौटने पर भाई सोनू मिश्रा ने गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों ने परिवार के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)