वीवो इग्नाइट में चमके बरेली के शौर्य दुबे:राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया छठा स्थान, 'अवरोध' प्रोजेक्ट के लिए मिला सम्मान

Oct 30, 2026 - 08:26
0
वीवो इग्नाइट में चमके बरेली के शौर्य दुबे:राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया छठा स्थान, 'अवरोध' प्रोजेक्ट के लिए मिला सम्मान
बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 के छात्र शौर्य दुबे ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित वीवो इग्नाइट 2026 के राष्ट्रीय फाइनल में छठा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 4,500 से अधिक शहरों से 6,100 से ज्यादा नवाचार विचार शामिल हुए। शौर्य ने अपना प्रोजेक्ट 'अवरोध-ऑटोमेटेड वेरिफिकेशन फॉर रिस्ट्रिक्टेड ऑपरेटर डिसेंट इंटू हजार्ड' प्रस्तुत किया। इसमें सुरक्षा इंटरलॉकिंग, गैस थ्रेशोल्ड सेंसिंग और ऑथराइजेशन जांच की व्यवस्था है, जो खतरनाक वातावरण में अनधिकृत प्रवेश रोकने में मदद करती है। इस उपलब्धि पर शौर्य को प्रमाण पत्र, पदक, 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार और अन्य उपहार दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User