चित्रकूट में घर के बंटवारे पर विवाद, 5 घायल:दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आग लगाने का आरोप लगाया, कहासुनी के बाद चली लाठियां
चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के हनुमान टोला में गुरुवार रात घर के बंटवारे को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें 5 लोग घायल हो गए। इसी दौरान दोनों परिवारों के घरों में आग लग गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हनुमान टोला की रहने वाली ननकी देवी और प्रभादेवी के परिवारों के बीच घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार रात करीब 10 बजे दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ा और दोनों परिवारों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। इसी दौरान दोनों परिवारों के घरों में आग लग गई। प्रभादेवी ने ननकी देवी पर अपने घर में आग लगाने का आरोप लगाया, जबकि ननकी देवी ने प्रभादेवी पर आग लगाने की बात कही। सूचना मिलने पर राजापुर थाना प्रभारी नरेश प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का इलाज जारी है। थाना प्रभारी नरेश प्रजापति के मुताबिक, दोनों पक्ष आपस में सगे परिवार हैं। घर के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे को फंसाने के लिए कथित तौर पर अपने-अपने घर में आग लगाई। हालांकि, आग लगने की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)