बदायूं में कपल से मारपीट मामले में मिले नए सुराग:2 और लोगों की भूमिका आई सामने, 4 पहले से हैं गिरफ्तार

Oct 30, 2026 - 08:09
0
बदायूं में कपल से मारपीट मामले में मिले नए सुराग:2 और लोगों की भूमिका आई सामने, 4 पहले से हैं गिरफ्तार
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल से मारपीट, छेड़छाड़ और लूटपाट के मामले में जांच के दौरान दो और लोगों की भूमिका सामने आई है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि, जांच में सामने आए दोनों नए लोगों के नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। वहीं, पीड़िता ने कोर्ट में बयान के दौरान चार आरोपियों के ही नाम लिए हैं। ऐसे में दोनों अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। 17 सितंबर को हुई थी घटना यह घटना 17 सितंबर को उघैती थाना क्षेत्र के जंगल में हुई थी। आरोप है कि प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में देखकर कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट, छेड़छाड़ और लूटपाट की थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 23 सितंबर को केस दर्ज किया था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य लोगों की भूमिका की जांच अब विवेचना के दौरान दो अन्य लोगों के नाम सामने आने की जानकारी मिली है। हालांकि, पुलिस ने उनकी पहचान उजागर नहीं की है। पीड़िता के कोर्ट में दिए गए बयान में चार आरोपियों के ही नाम आने के बाद जांच में सामने आए दोनों लोगों की भूमिका स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है। SP देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है और तथ्य जुटाए जा रहे हैं। दोनों लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User