मऊ में करवा चौथ का पर्व:सुहागिनों ने की अखंड सौभाग्य की पूजा, चंद्र दर्शन संग खोला निर्जला व्रत

Oct 30, 2026 - 08:26
0
मऊ में करवा चौथ का पर्व:सुहागिनों ने की अखंड सौभाग्य की पूजा, चंद्र दर्शन संग खोला निर्जला व्रत
मऊ में करहां परिक्षेत्र सहित जिले भर में गुरुवार को करवाचौथ का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा। शाम को भगवान शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और चंद्रमा का विधि-विधान से पूजन किया। चंद्रोदय के बाद महिलाओं ने छलनी से पति का चेहरा देखकर चंद्रमा को अर्घ्य दिया। इसके बाद पतियों के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। करहां कस्बे, आसपास के गांवों और राजर्षि नगर में पर्व को लेकर उत्साह रहा। महिलाओं ने करवा चौथ की कथा सुनी और अखंड सौभाग्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User