बलिया में मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई:सपा कार्यालय में दी श्रद्धांजलि, जिला अस्पतालों में मरीजों को बांटे फल
बलिया में रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। दोपहर करीब 12 बजे उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनके जीवन, संघर्ष और समाजवादी विचारों को याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने गरीबों, किसानों, युवाओं, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के लिए काम किया। उनके विचार और संघर्ष समाजवादी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे। अस्पतालों में मरीजों को बांटे फल इससे पहले रविवार सुबह करीब 9 बजे सपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय और महिला जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल बांटे। कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हाल जाना और जयंती के अवसर पर सेवा कार्य किया। शाम को गरीबों में बांटा जाएगा भोजन रविवार शाम को बालेश्वर मंदिर और रेलवे स्टेशन पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन बांटने का कार्यक्रम रखा गया। पार्टी की ओर से जयंती के अवसर पर सेवा और जनसहयोग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में संजय उपाध्याय, यशपाल सिंह, रंजीत चौधरी, सुशील पाण्डेय कान्हजी, श्री भगवान वर्मा, शशिकांत चतुर्वेदी, जितेंद्र यादव, सुनील कुमार यादव, रामजी गुप्ता, विश्राम चौधरी, राजन कन्नौजिया, हरेंद्र गोंड, कामेश्वर सिंह, रामेश्वर पासवान, रामनाथ पासवान, जमाल आलम, प्रमोद यादव, अनिल राय, देवेश चतुर्वेदी, बंशीधर यादव, सुशांत पाठक, धनंजय विशेन, रवींद्र नाथ यादव, अरविन्द सिंह, अमित यादव, देवीदत्त यादव, रामनाथ पटेल और सर्वजीत यादव सहित पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीरबल राम ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)