मुरादाबाद में 100 करोड़ की टैक्स चोरी:लकड़ी की तीन-लोहे की 2 फर्मों के लेनदेन की जांच, 600 करोड़ का कारोबार है

Nov 22, 2026 - 15:59
0
मुरादाबाद में 100 करोड़ की टैक्स चोरी:लकड़ी की तीन-लोहे की 2 फर्मों के लेनदेन की जांच, 600 करोड़ का कारोबार है
मुरादाबाद में करीब 600 करोड़ रुपए के कारोबार में लगभग 100 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। वाणिज्य कर विभाग ने लकड़ी की 3 और लोहे की 2 फर्मों के खिलाफ जांच तेज कर दी है। शुरुआती जांच में बिना वास्तविक माल की सप्लाई किए बोगस फर्मों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लेने और कागजों में खरीद-बिक्री दिखाने की आशंका है। जांच में कई फर्मों के लेनदेन संदिग्ध मिले हैं। इनमें 'चांद इंटरप्राइजेज' नाम की एक फर्म अस्तित्वहीन पाई गई। इस फर्म ने महज 2 दिन में 28 ई-वे बिल जारी किए, जबकि पूरे महीने कोई टैक्स जमा नहीं किया। विभाग को आशंका है कि फर्जी फर्मों के जरिए कागजों में माल की खरीद-बिक्री दिखाकर टैक्स चोरी की गई। 4 दिन में 18 वाहन पकड़े, 53 लाख का माल वाणिज्य कर विभाग के 4 दिन के अभियान में 18 वाहन पकड़े गए। इनमें लकड़ी के 11, आयरन स्क्रैप के 6 और मेंथा से जुड़ा 1 वाहन शामिल है। इन वाहनों में करीब 53 लाख रुपए का माल होने का अनुमान है। कार्रवाई के बाद अब तक 8.01 लाख रुपए जमा कराए जा चुके हैं। बाकी मामलों में जांच और कार्रवाई जारी है। AI और टोल ट्रैकिंग से पकड़े संदिग्ध वाहन टैक्स चोरी रोकने के लिए विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गूगल मैपिंग, टोल ट्रैकिंग और खुफिया सूचनाओं का इस्तेमाल किया। इनकी मदद से संदिग्ध वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसके बाद वाहनों को रोककर दस्तावेज और माल की जांच की गई। जांच में सामने आए मामलों में कार्रवाई के लिए केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग को भी पत्र भेजे जा रहे हैं। फिलहाल 5 फर्मों के खिलाफ जांच और कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User