वाराणसी स्नातक-शिक्षक चुनाव में पहचान पत्र जरूरी:23 अक्टूबर को मतदान के लिए 10 वैकल्पिक दस्तावेज भी मान्य होंगे, डीएम ने की अपील

Oct 22, 2026 - 17:31
0
वाराणसी स्नातक-शिक्षक चुनाव में पहचान पत्र जरूरी:23 अक्टूबर को मतदान के लिए 10 वैकल्पिक दस्तावेज भी मान्य होंगे, डीएम ने की अपील
वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा। वोट डालने के लिए मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र दिखाना होगा। इसके बिना मतदान की अनुमति नहीं मिलेगी। हालांकि, पहचान पत्र नहीं होने पर 10 वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दिखाकर पहचान साबित की जा सकती है। जिलाधिकारी और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर शैलेष कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है। इसका उद्देश्य निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना और फर्जी मतदान रोकना है। इन 10 दस्तावेजों से साबित कर सकते हैं पहचान पहचान दस्तावेज साथ लाने की अपील जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने मतदाताओं से अपील की है कि वे 23 अक्टूबर को मतदान के लिए अपना फोटो पहचान पत्र या सूची में शामिल कोई एक वैकल्पिक दस्तावेज साथ लेकर आएं। इससे मतदान के दौरान उन्हें परेशानी नहीं होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User