तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत:दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर भोट थाने के पास हादसा; शादी के 3 साल हुए थे, एक बच्चे का पिता था

Oct 25, 2026 - 13:22
0
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत:दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर भोट थाने के पास हादसा; शादी के 3 साल हुए थे, एक बच्चे का पिता था
रामपुर में दिल्ली-नैनीताल हाईवे-87 पर रविवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा भोट थाना क्षेत्र के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। बिलासपुर जाते समय हुआ हादसा हादसा रविवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। मृतक की पहचान मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के भजनपुरी गांव निवासी अंकुर (25) के रूप में हुई है। वह रामपुर के ज्वालानगर क्षेत्र में किटपलाई में मजदूरी करता था। रविवार सुबह वह किसी काम से बिलासपुर जा रहा था। इसी दौरान भोट थाना क्षेत्र में दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर भोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। तीन साल पहले हुई थी शादी, एक बच्चा अंकुर के बुजुर्ग पिता अवनीश ने बताया कि बेटे की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। उसका एक बच्चा है। परिवार में तीन बेटे थे, जिनमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी है। अंकुर घर में सबसे बड़ा था। अब परिवार में एक बेटा ही बचा है। जवान बेटे की मौत से पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस से अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस भोट थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के संबंध में आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User