हाथरस में होटल के सामने मिला युवक का शव:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, होटल पर खाना खाने निकला था
हाथरस में कोतवाली सदर क्षेत्र में आगरा रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के पास एक होटल के सामने एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिवार को सूचना दी। रविवार की सुबह 7 बजे के करीब पुलिस की सूचना पाकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या होने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान कोतवाली सदर क्षेत्र के नाई का नगला के रहने वाले 43 साल के अजय कुमार पुत्र बेनीराम के रूप में हुई है। अजय पेंटिंग का काम करता था। देर शाम होटल पर गया था खाना खाने अजय शनिवार की शाम रोडवेज बस स्टैंड के पास सुल्तान होटल पर खाना खाने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार की सुबह उसका शव बस स्टैंड के पास होटल के सामने सड़क पर पड़ा मिला। परिवार को सुबह 7 बजे घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। अजय अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)