बरेका में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह:महाप्रबंधक ने अधिकारियों कर्मचारियों को दिलाई एकता की शपथ
वाराणसी में भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बरेका के प्रशासन भवन स्थित स्वागती हॉल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सामूहिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया। समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)