धर्मकांटा के पास डंपर बैक करते समय युवक को रौंदा:फरीदाबाद में इलाज के दौरान मौत, जांच जारी

Oct 23, 2026 - 17:15
0
धर्मकांटा के पास डंपर बैक करते समय युवक को रौंदा:फरीदाबाद में इलाज के दौरान मौत, जांच जारी
एटा में मिरहची थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी एक युवक की डंपर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में गुरुवार रात उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को परिजन शव लेकर एटा के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। धर्मकांटा के पास हुआ था हादसा जानकारी के अनुसार, हीरापुर निवासी मोनू पुत्र वीरेंद्र मंगलवार को धर्मकांटा के पास खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान डंपर चालक ने वाहन बैक कर दिया, जिसकी चपेट में आने से मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद मोनू को फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को परिजन शव लेकर एटा पहुंचे। शाम करीब 4 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। डंपर चालक पर लापरवाही का आरोप मृतक के भाई सोनू ने बताया कि उनका भाई धर्मकांटा के पास खड़ा था। इसी दौरान डंपर चालक ने लापरवाही से तेज गति में वाहन बैक कर दिया, जिससे मोनू उसकी चपेट में आ गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मोनू खेती-किसानी का काम करते थे। उनके परिवार में चार वर्षीय बेटी कीर्ति और तीन वर्ष का बेटा है। युवक की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मिरहची थाना प्रभारी ने बताया कि नगला नथा के पास सड़क हादसे में युवक घायल हुआ था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User