पांच दिन से लापता युवक का खेत में मिला शव:हरदोई में मंदिर के लिए निकला था, सिर और कंधे पर मिला चोट का निशान
हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता 35 साल के मिंटू सिंह का शव मंगलवार देर शाम 7:15 बजे कंजौरा बहलोलपुर गांव में धान के खेत में मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। युवक के सिर और कंधे पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बलनापुर गांव के रहने वाले मिंटू सिंह, उदय प्रताप सिंह के बेटे थे। वह 30 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे सिरौली स्थित दीपेश्वर मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास के गांवों और संभावित ठिकानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कासिमपुर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। चचेरे भाई ने खेत में शव पड़े होने की दी सूचना मंगलवार देर शाम मिंटू के चचेरे भाई अमरेश सिंह पुत्र गिरीश सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि कंजौरा बहलोलपुर गांव में सुशील के धान के खेत में मिंटू का शव पड़ा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह शुरुआती जांच में युवक के सिर और कंधे पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष घनश्याम राम ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)