अधिवक्ता से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा:देवरिया में सदर कोतवाली पर जुटे वकील, पुलिस से हुई नोकझोंक

Nov 03, 2026 - 22:24
0
अधिवक्ता से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा:देवरिया में सदर कोतवाली पर जुटे वकील, पुलिस से हुई नोकझोंक
देवरिया के सदर कोतवाली परिसर में मंगलवार रात करीब 8 बजे अधिवक्ता से मारपीट के आरोप में हिरासत में लिए गए पिता-पुत्र की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा हो गया। कई अधिवक्ता कोतवाली पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं के बीच बहस और नोकझोंक हुई। स्थिति संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। सदर कोतवाली क्षेत्र के भटवलिया मोहल्ले के रहने वाले सुधाकर पांडेय (45) पुत्र शिवानंद पांडेय मंगलवार शाम करीब सात बजे बाइक से मालवीय रोड चौराहे गए थे। इसी दौरान साकेत नगर के रहने वाले रामनगीना मिश्र पुत्र देवकीनंदन मिश्र अपने बेटे आलोक मिश्र के साथ बाइक से सुभाष चौक तिराहे पहुंचे। किसी बात को लेकर सुधाकर पांडेय और रामनगीना मिश्र के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद रामनगीना और आलोक ने सुधाकर के साथ मारपीट की। उनके सिर में चोट लगी और खून बहने लगा। पिता-पुत्र को घर से हिरासत में लिया सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुधाकर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। आरोप है कि मारपीट करने वाले पिता-पुत्र मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर अधिवक्ता कोतवाली पहुंचने लगे। कोतवाल ने रामनगीना और उनके बेटे आलोक को साकेत नगर स्थित घर से हिरासत में लिया। पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली पहुंची तो अधिवक्ताओं ने उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ अधिवक्ता कोतवाली कार्यालय के अंदर जाने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस पर दोनों पक्षों के बीच बहस और नोकझोंक होने लगी। कोतवाली परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। हालात संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User