महोबा में पिकअप की टक्कर से युवक का हाथ कटा:गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा

Nov 03, 2026 - 23:31
0
महोबा में पिकअप की टक्कर से युवक का हाथ कटा:गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा
महोबा के शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 25 साल का धीरेंद्र अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कुम्हरोड़ा माफ गांव के पास हुए हादसे में उसका बायां हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया। ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया गया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे धीरेंद्र पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उसका बायां हाथ कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण जुट गए और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। चालक के नशे में होने का आरोप ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि पिकअप चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। धीरेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User