बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत:लखीमपुर में चचेरा भाई गंभीर घायल, जांच जारी
लखीमपुर खीरी में ढखेरवा-धौरहरा मार्ग पर वर्मा फिलिंग स्टेशन के सामने बुधवार देर शाम डबल डेकर बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, चहलुआ निवासी 32 वर्षीय संदीप कुमार जायसवाल ढखेरवा चौराहे पर फुटपाथ पर कपड़े बेचने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। उनके साथ उनका चचेरा भाई नितीश जायसवाल भी था। इसी दौरान वर्मा फिलिंग स्टेशन के पास सामने से आ रही डबल डेकर बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नितीश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डबल डेकर बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)