राधिका अपार्टमेंट में अग्निकांड पर फूटा लोगों का गुस्सा:बेटे को खोने वाले पिता बोले-अफसरों की मिलीभगत ने उजाड़ा परिवार, अब चलेगा हस्ताक्षर अभियान

Nov 18, 2026 - 21:31
0
राधिका अपार्टमेंट में अग्निकांड पर फूटा लोगों का गुस्सा:बेटे को खोने वाले पिता बोले-अफसरों की मिलीभगत ने उजाड़ा परिवार, अब चलेगा हस्ताक्षर अभियान
कानपुर के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड में दो लोगों की मौत के बाद क्षेत्रीय लोगों में शोक के साथ आक्रोश भी है। हादसे में 16 साल के बेटे प्रांजुल को खोने वाले अनिल बाथम ने बिल्डर और केडीए अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से फ्लैट बनाने वाले बिल्डरों और उन्हें संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि किसी दूसरे परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े। इसके लिए क्षेत्रीय लोग गुरुवार से तीन दिन तक हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे और इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। शोक सभा में मृतकों को दी श्रद्धांजलि वार्ड-94 के पटकापुर स्थित श्री बालाजी मंदिर के पास बुधवार को राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड में जान गंवाने वालों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें स्थानीय लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हादसे की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को आर्थिक एवं प्रशासनिक सहायता देने की मांग की गई। 'बिना नक्शा पास कराए बन रहे सस्ते फ्लैट' श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मृतक प्रांजुल के पिता अनिल बाथम ने कहा कि यह सभा उनके परिवार के प्रति क्षेत्रीय लोगों की संवेदना का प्रतीक है। इसके लिए उन्होंने सभी का हाथ जोड़कर आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन, केडीए और संबंधित सरकारी विभागों को ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर मिलीभगत से बिना नक्शा पास कराए सस्ते फ्लैट बनाते हैं और थाने-चौकियों तक में पैसे देकर काम कराते हैं। उन्होंने कहा कि अब जो उनके परिवार के साथ हुआ, वह किसी और के साथ नहीं होना चाहिए। किसी दूसरे का परिवार नहीं उजड़ना चाहिए। 'पटकापुर का दीपक बुझा, संघर्ष जारी रहेगा' श्री बालाजी मंदिर के महंत अनुभव पांडेय ने कहा कि यह केवल एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि पूरे पटकापुर का दर्द है। प्रांजुल की मौत पर उन्होंने कहा कि यह केवल अनिल बाथम का पुत्र नहीं था, बल्कि पूरे पटकापुर का दीपक बुझा है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्षेत्रीय लोग प्रशासन के सामने अपनी मांग रखेंगे। डीएम से लेकर संबंधित अधिकारियों तक जाएंगे और जरूरत पड़ी तो हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। महंत ने अपार्टमेंट और बहुमंजिला इमारतों में अग्निशमन यंत्रों और सुरक्षा इंतजामों की नियमित जांच अनिवार्य कराने की मांग की। साथ ही जिला प्रशासन से अग्निकांड के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को दंडित करने और प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता देने की अपील की। ये लोग रहे मौजूद श्रद्धांजलि सभा में पार्षद सुभाष गौड़, विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष योगेश पांडेय बउवा, महंत अनुभव पांडेय, सिद्धार्थ अवस्थी, अरुण अस्थाना, पार्षद विकास जायसवाल, रुद्र नारायण (बालाजी पांडेय), कुलदीप पंडित, कमल बाजपेई, धरमु तिवारी, प्रखर तिवारी, अनिल वर्मा, सौरभ शुक्ला और छोटू सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User