दो बाइकों की भिड़ंत में घायल दूसरे युवक की मौत:एटा में निधौली खुर्द गांव के पास हुआ था हादसा; तीसरे का इलाज जारी

Oct 30, 2026 - 13:44
0
दो बाइकों की भिड़ंत में घायल दूसरे युवक की मौत:एटा में निधौली खुर्द गांव के पास हुआ था हादसा; तीसरे का इलाज जारी
एटा के रिजोर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले दो बाइकों की टक्कर में घायल दूसरे युवक मोहन की भी आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। 18 वर्षीय मोहन ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इससे पहले हादसे में घायल बीएससी छात्र नितेश की गुरुवार को मौत हो गई थी। तीसरे घायल युवक का आगरा में उपचार चल रहा है। एक ही हादसे में दो युवकों की मौत से दोनों परिवारों में शोक है। हादसा बुधवार शाम करीब पांच बजे रिजोर थाना क्षेत्र के निधौली खुर्द गांव के पास हुआ था। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए आगरा ले जाया गया। गुरुवार को नितेश की हुई थी मौत हादसे में घायल नितेश, मनसुखपुर निवासी नरेश चंद्र के बेटे थे। आगरा में उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई थी। गुरुवार देर शाम परिजन उनका शव एटा के पोस्टमार्टम हाउस लेकर पहुंचे थे। शुक्रवार को मोहन ने भी तोड़ा दम दूसरे घायल 18 वर्षीय मोहन की भी आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे परिजन उसका शव एटा लेकर पहुंचे। दो दिन के भीतर एक ही हादसे में दो युवकों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। तीसरे घायल का आगरा में इलाज जारी रिजोर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को सड़क हादसे में तीन युवक घायल हुए थे। उपचार के दौरान अलग-अलग समय पर दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मोहन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तीसरे घायल का आगरा में उपचार जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User